अलवर में फैक्ट्री में घाटा होने पर लोगों का 6 करोड़ 50 लाख रुपए लेकर भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को देहरादून से पकड़ा गया। अलवर की अरावली विहार थान पुलिस ने एनआई एक्ट के तहत कार्रवाई करते उसे पकड़ा है। इसके खिलाफ 14 स्थाई और दो गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके थे। चेक बाउंस होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी थानाधिकारी रामेश्वर दयाल चौधरी ने बताया कि शहर के स्कीम 8 निवासी संदीप शर्मा नगर में फैक्ट्री चलाता था। कोरोना काल में घाटा होने पर उसने करीब 6 करोड़ 50 लाख रुपए लोगों से उधार लिया था। ऋण लेते समय उसने लोगों को ब्लैंक चेक दिए थे। पैसा नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गए। इसके बाद कोर्ट में दावे चलने लगे। उसके खिलाफ 14 स्थाई और दो गिरफ्तारी वारंट निकाला गया। उसके देहरादून होने का इनपुट मिला था। इस पर पुलिस टीम देहरादून गई। पता चला कि वह किराए पर फ्लैट में रह रहा है और लोगों को प्रॉपर्टी किराए पर दिलाने का काम कर रहा है। पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर उसके किराए के मकान पर जाकर संपर्क किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।