उदयपुर में सुबह से बादल छाए रहे। सुबह साढ़े 11 बजे 10 मिनट बारिश हुई। इसके बाद दिन में तेज धूप रही। इससे उमस बढ़ गई। इसकी वजह से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री से. दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में मौसम का यही उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस. देवड़ा ने बताया कि उदयपुर सहित संभाग में आने वाले चार से पांच दिनों मे तापमान मे वृद्धि होगी। उमस वाली गर्मी महसूस होगी। हल्के बादल छाये रहेंगे। वर्षा की अभी संभावना नहीं है। उदयपुर में एक दिन पहले हुई बारिश उदयपुर के जलाशयों में जलस्तर (आंकड़े मीटर में)