अलवर के NEB थाना इलाके में पैसे के लेनदेन को लेकर मकान मालिक और कारपेंटर के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दादा को बचाने आए पोते के सिर पर आरोपियों ने लाठी-सरिए से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार देर शाम की है। पीड़ित दक्ष सैनी (24) का आरोप है कि कारपेंटर ने अपने 5-7 साथियों और महिलाओं को बुलाकर पर सरिए व लाठी-डंडों से हमला किया था। हमने झगड़ा शुरू होते ही पुलिस को फोन किया था, लेकिन पुलिस के कंट्रोल रूम पर फोन नहीं लगा। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। NEB थाना SHO दिनेश कुमार का कहना है कि मामले में आज सुबह पुलिस में रिपोर्ट दी है। मुकदमा कर लिया है। पैसे के लेनदेन का मामला है। मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़ित खोहरा मोहल्ला का रहने वाला है। पहले देखिए मारपीट के PHOTOS… पैसे के लेनदेन पर हुआ था विवाद, बुला लिए 5-7 लोग अस्पताल में भर्ती पीड़ित दक्ष सैनी (पुत्र योगेश सैनी) ने बताया कि नमन होटल के सामने कन्हैया स्वीट्स के पीछे उनका मकान बन रहा है। मकान में खाती (कारपेंटर) का काम चल रहा है। पैसे के लेनदेन की बात को लेकर वहां काम कर रहे दो खातियों की दक्ष के दादाजी (मांगीलाल-62) से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों कारपेंटरों ने फोन करके अपने पक्ष के 5-7 अन्य लोगों को बुला लिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। दादा को बचाने आया पोता, सिर पर मारा डंडा पीड़ित दक्ष ने बताया कि आरोपियों ने आते ही उसके दादाजी पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया। उनके पैर में चोट आई है। दादा को खतरे में देख दक्ष तुरंत बीच-बचाव करने के लिए आगे आया। इस पर आरोपियों ने दादा को छोड़कर दक्ष पर हमला बोल दिया और उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। सिर फटने से दक्ष लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। परिजनों ने आनन-फानन में दक्ष को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। दरअसल, जिस कारपेंटर ने हमला किया वह पहले पैसे की लेन-देन को लेकर काम छोड़कर चला गया था। ऐसे में मांगीलाल ने दूसरे कारपेंटर से काम करवाना शुरू कर दिया, जिससे नाराज होकर पहले वाले कारपेंटर ने मांगीलाल और उनके पोते दक्ष पर हमला कर दिया। -- ये खबर भी पढ़ें… दिनदहाड़े व्यापारी को चाकू मारा,VIDEO:आरोपी बोला-15 लाख रुपए देकर मामला निपटा लो, 5 दिन पहले हुआ था झगड़ा अलवर में दिनदहाड़े युवक ने मोबाइल शोरूम मालिक को चाकू मार दिया। आरोपी 5 दिन पहले हुए झगड़े में राजीनामा करने आया था, व्यापारी को बाहर बुलाया। दोनों खड़े होकर बात कर रहे थे। आरोपी ने कहा- 15 लाख रुपए दो तब राजीनामा करूंगा। व्यापारी ने पैसे देने से मना कर दिया। तभी आरोपी ने चाकू निकालकर व्यापारी के पेट में घोंप दिया। इसके बाद बाइक पर बैठकर फरार हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)