केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। अलवर शहर निवासी दीपल ने 98.6% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। वहीं शहर की छात्रा वैष्णवी मुदगल ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। वैष्णवी ने सोशल साइंस में पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। वैष्णवी के पिता सुरेश कुमार मुद्गल फर्स्ट ग्रेड नर्सिंग ऑफिसर हैं। डेविड ने 95.4% अंक हासिल किए हैं। 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कई छात्र-छात्राएं हैं। यह पहली बार है कि CBSE 10वीं का रिजल्ट अप्रैल में आया है। छात्रा अलीशा यादव ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अलीशा के पिता बिजनेसमैन हैं। अलवर की होनहार छात्रा शुभानु धनावत ने 10वीं कक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शुभानु के पिता डॉक्टर हैं। इस बार गणित (स्टैंडर्ड) में अन्य वर्षों की तुलना में स्टूडेंट्स के कम अंक आए हैं। इसके कारण कई स्टूडेंट्स का प्रतिशत कम रहा। हालांकि कुछ विद्यार्थियों ने दूसरे विषयों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पहले राजस्थान बोर्ड के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट में भी अलवर के स्टूडेंट्स का पूरे प्रदेश में दबदबा रहा है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं मोबाइल नंबर 99293331 पर अपनी फोटो व मार्कशीट भेज सकते हैं, जो दैनिक भास्कर एप पर प्रकाशित की जाएगी। अलवर में CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र… जिले में 8 हजार स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम CBSE 10वीं बोर्ड में अलवर जिले से 8 हजार से अधिक स्टूडेंट्स हैं। इनमें सैकड़ों स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लिए हैं। लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स इस साल CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन-1 परीक्षा में शामिल हुए। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।