7 साल की बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने खुद के साथ ले जाने का प्रयास करने वाला युवक 20 दिन के बाद पकड़ा गया। पहले उसका CCTV सामने आया था। जिसमें वह ढोल के साथ एक बालिका का हाथ पकड़कर ले जाता दिखा है। लेकिन पडौसी की जागरूकता से बालिका को नहीं ले जा सका था। उस दिन यह युवक वहां से निकल गया था। लेकिन अब नंगली सर्किल पर उसे घूमते हुए देखा तो लोगों ने पहचान लिया। अब उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। बालिका के पिता ने बताया था कि 18 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की घटना है। उनकी 7 साल की बालिका घर के गेट पर खड़ी थी। तभी एक ढोल बजाने वाला युवक आया। उसने आते ही बालिका से कहा कि आपको चीज दिलाकर लाता हूं। बच्ची उसकी बातों में आकर उसके साथ चल दी। कुछ ही दूरी पर जाने के बाद पड़ोसी ने छत से देख लिया। उसके चिल्लाने पर ढोल बजाने वाला बालिका को छोड़ गया। उसके बाद युवक का पता नहीं चला कहां गया। आसपास लोगों ने देखा लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। तब CCTV में आया सामने आ गया था चेहरा घटना के बाद पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी में सब सामने आ गया था। जिसमें ढोल बजाने वाला युवक पहले घर आता है। गेट पर बालिका मिल जाती है। वह उसे चीज दिलाने के बहाने हाथ पकड़कर ले जाने लगता है। जैसे ही घर से निकलते हैं युवक एक बार बगल में मुड़कर भी देखता है कि उसे कोई देख तो नहीं रहा है। लेकिन कुछ ही सेकंड के बाद छत पर खड़े पड़ोसी ने देख लिया। उसके चिल्लाने पर बालिका वापस घर की तरफ आ गई। वह थोड़ी सफाई देकर आगे निकल गया। यह CCTV आमजन ने देख लिया। उसके आधार पर अब नंगली सर्किल पर ढोल लेकर घूम रहे उसी युवक को पकड़ लिया गया। अब पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है7