करीब ढाई साल पहले मात्र 11 महीने में 4 बार अलवर कलेक्टर को बदला गया। लेकिन अब ढाई साल से डॉ अर्तिका शुक्ला कुर्सी पर काबिज हैं। हाल में सरकार की ओर से प्रदेश भर में किए गए IAS के ट्रांसफर में अलवर कलेक्टर का नाम नहीं आया। जबकि अलवर से अलग होकर बने नए दोनों जिलों खैरथल-तिजारा और अन्य में नए कलेक्टर लगा दिए हैं। खास बात यह है कि 2023-24 के दौरान सिर्फ 11 महीने में 4 बार अलवर कलेक्टर बदले गए थे। डॉ. अर्तिका शुक्ला के पद संभालने के बाद यह क्रम टूट गया है। इस बार उनके तबादले की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन सरकार ने इसे उचित नहीं समझा। इससे साफ है कि अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला का काम सरकार को अच्छा खासा रास आया है। 2000 बीघा जमीन का आवंटन खारिज करके गए थे कलेक्टर सोनी तीन साल पहले अलवर कलेक्टर रह कर गए डॉ. जितेंद्र सोनी को जयपुर कलेक्टर से मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। अलवर में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. सोनी ने थानागाजी और टहला-राजगढ़ क्षेत्र में करीब 2000 बीघा जमीन के आवंटन को खारिज कर दिया था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। इस फैसले के बाद उन्हें अलवर कलेक्टर पद से हटा दिया गया था। बाद में यह राजनतीक मुद्दा भी बन गया था। अलवर कलेक्टर डॉ सोनी की कार्यशैली को जनता ने खासा पसंद किया था। पहले 11 महीने में ये चार कलेक्टर बने मई 2023 तक अलवर कलेक्टर डॉ जितेंद्र सोनी थे। अलवर में मई 2023 में पुखराज सेन को अलवर कलेक्टर लगाया गया था। अक्टूबर 2024 में चुनाव आयोग ने उनको हटा दिया और अविचल चतुर्वेदी को जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव 2024 खत्म होने के बाद 8 जनवरी 2024 को आशीष गुप्ता को अलवर कलेक्टर लगा दिया। जिन्होंने करीब 8 महीने तक काम किया। उनके बाद अर्तिका शुक्ला को अलवर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली थी। इस तरह पिछले 11 महीने में अलवर में 4 कलेक्टर आ चुके हैं। खैरथल-तिजारा में 3 कलेक्टर बदल चुके फरवरी 2024 में खैरथल-तिजारा जिले की पहली कलेक्टर के रूप में डॉ अर्तिका शुक्ला को लगाया गया था। उससे पहले अर्तिका शुक्ला अलवर जिला परिषद सीईओ भी रही हैं। अलवर यूआईटी में भी रह चुकी थी। डॉ अर्तिका को अलवर कलेक्टर लगाने पर खैरथल-तिजारा कलेक्टर किशोर कुमार को लगाया गया। पिछले करीब 5 महीने से खैरथल-तिजारा का भी अतिरिक्त चार्ज अर्तिका शुक्ला को दिया गया। लेकिन अब IAS की नई तबादला सूची में खैरथल-तिजारा कलेक्टर अतुल प्रकाश को लगा दिया है। --- ये खबर भी पढ़ें राजस्थान में शिकायतों वाले कलेक्टर बदले, एक का कद बढ़ा:विवादित आदेश देने वाले IAS को जिला मिला, पढ़िए-65 आईएएस के तबादलों का एनालिसिस भजनलाल सरकार ने 12 दिन में दूसरी बार ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल किया है। मंगलवार (31 मार्च) रात को 65 और आईएएस के तबादले किए गए हैं। इस तबादला सूची से दो संकेत मिल रहे हैं। पहला- नेताओं- जनप्रतिनिधियों से उलझने वाले अफसरों को इधर उधर किया गया है। दूसरा- काम करने वाले अफसरों को प्राइम पोस्टिंग दी गई है। (पूरी खबर पढ़ें) ---- IAS डाबी बहनों का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ऑफिस में बड़ा फेरबदल:रातों-रात बदले 25 जिलों के कलेक्टर, मंत्री से उलझने वाले आईएएस को हटाया राजस्थान सरकार ने मंगलवार रात 65 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा फेरबदल हुआ। कई नए अफसरों की एंट्री हुई। वहीं, 25 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। वन मंत्री से उलझने वाले सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा का भी नाम ट्रांसफर लिस्ट में है। जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी अब सीएम सचिव होंगे। आईएएस बहनें टीना और रिया डाबी का भी तबादला हुआ है। (पूरी खबर पढ़ें)