अलवर में कांग्रेस के नेताओं ने सरकार व प्रशासन पर जबरन पुरानी वोटर लिस्ट से नगर निकाय चुनाव कराने की तैयारी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के नेता सहायक कलेक्टर के पास पहुंच गए। उन्होंने एसआईआर के अनुसार चुनाव कराने की मांग की। नेताओं ने सहायक कलेक्टर से कहा कि सरकार पुरानी वोटर लिस्ट के आधार पर निकाय चुनाव कराना चाह रही है। जो गलत है। जब SIR हो चुका है तो उसके अनुसार चुनाव कराए जाएं। पुरानी वोटर लिस्ट में तो हर बूथ पर 100 से ज्यादा मृत व डबल नाम हैं। डबल नाम वाले उससे भी ज्यादा हैं। जब SIR के जरिए यह हटाया जा चुका है तो उसके अनुसार ही चुनाव कराने चाहिए। मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में कांग्रेस के अलवर जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत का कहना है कि एसआईआर हो चुकी है। अब नगर निगम व नगर पालिकाओं में उसी के आधार पर चुनाव कराने चाहिए। लेकिन अब ये पुरानी वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव कराना चाह रहे हैं। जबकि अधिकतर बूथों पर मृत हो चुके लोगों के नाम वोटर लिस्ट में हैं। गंगावत ने कहा कि डबल वोटर की संख्या काफी है। एसआईआर के जरिए सब सामने आ चुका है। उसे दुरुस्त किया जा चुका है। इसके बावजूद पुरानी वोटर लिस्ट से चुनाव कराना गलत है। बीएलओ पर दबाव डालकर काम कराया जाता है जिलाध्यक्ष गंगावत ने कहा कि नगर निकायों का परिसीमन नगर निगम के अधिकारियों ने किया है। निर्वाचन अधिकारियों ने वोटर लिस्ट जारी की है। कई जगहों पर परिसीमन गलत कर दिया है। बीएलओ से जबर्दस्ती दबाव डालकर काम कराया जाता है। कांग्रेसी बोले- आगे लड़ाई लड़ेंगे अब प्रशासन के सामने सब बातें रखी हैं। फिलहाल हमारी मांगों पर गौर करने का आश्वासन मिला है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो सरकार की मंशा साफ नहीं है। इसको लेकर आगे लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, अल्पसंख्य जिलाध्यक्ष साहून खान, लीली यादव, जीत कौर, रमन सैनी सहित काफी कांग्रेसी मौजूद थे।