अलवर शहर में डेढ़ साल की बच्ची को उठाकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में घुसा और बच्ची को गोद में उठाकर ले जाने लगा। बच्ची के रोने पर जमीन पर पटककर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार- शहर में रहने वाली एक महिला ने एसपी को दिए परिवाद में आरोप लगाया कि पड़ोस का एक युवक उनके घर में घुस और डेढ़ साल की नवासी को ले जाने की कोशिश की। बच्ची के रोने पर उसे जमीन पर पटककर भाग गया। आरोपी ने रिपोर्ट कराने पर जान से मरवाने की धमकी भी दी और खुद को पुलिस से प्रभावशाली होने की बात कही। महिला का आरोप है कि घटना के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।