अलवर में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही जिले में तेज हवा चलने, बादल छाने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया था। करीब आधे घंटे तक हुई इस बारिश से कई इलाकों की सड़कों पर भी पानी भर गया। इससे पहले, मंगलवार सुबह से मौसम पूरी तरह साफ था और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि दिन का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर के मौमस से जुड़ी PHOTOS… रात को गरज-चमक के साथ बरस रहे बादल पिछले तीन दिनों से जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में कभी तेज धूप तो कभी बादल छाने का दौर चल रहा है, वहीं रात के समय अचानक आसमान में काले बादल घिरने, गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी है। इस बदलाव से रात के समय लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है। पूरे सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आगामी पूरे सप्ताह अलवर जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 30 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी लोगों को मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।