अलवर के काला कुआं सैटेलाइट अस्पताल में नसिंग ऑफिसर रचना सोनी ने मरीज केदार गुर्जर को बोला कि 100 आदमी बुलाकर पिटवा दूंगी। मुझे ऐरा गैरा समझा है क्या। मरीज ने महिला नर्सिंग ऑफिसर से बोला था कि मुझे इलाज कराकर ही जाना है। मुझे भर्ती करो। इस पर नर्सिंग ऑफिसर ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया था। इसके बाद मरीज व नर्सिंग ऑफिसर से बहस हुई है। तब नर्सिंग ऑफिसर ने मरीज से बोला कि 100 आदमी बुलाकर पिटवा दूंगी। मुझे ऐरा गैरा समझा है क्या। हालांकि मामला पीएमओ प्रमिला मीणा तक पहुंचा तो मरीज को भर्ती कर लिया। लेकिन 1 घंटे बाद ही उसी नर्सिंग ऑफिसर ने उसे बेड से फ्री कर दिया। कहा अब बेड खाली नहीं है। उसके बाद मरीज को जाना पड़ा। लेकिन मरीज व नर्सिंग ऑफिसर का किसी ने वीडियो बना लिया था। जो अब सामने अया है। यह पूरा घटनाक्रम शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे कहा है। वीडियो में नर्सिंग ऑफिसर रचना सोनी व मरीज केदार की बातचीत रिकॉर्ड है - नर्सिंग ऑफिसर - आप बाहर जाओ यहां से मरीज - मैं बाहर नहीं जाऊंगा। इलाज कराकर ही जाऊंगा। नर्सिंग ऑफिसर - हम कोई ऐरे गैरे नहीं है। लोकल ही बैठे हैं मरीज - पांच साल हो गए इस अस्पताल में मुझे ज्ञान मत सिखाएं, इलाज कराकर ही जाऊंगा। नर्सिंग ऑफिसर - कोई सिस्टेमैटिक तरीको तो हो मरीज - सिस्टेमैटिक तरीका तो मैं बता दूंगा। क्या तरीका है। नर्सिंग ऑफिसर - धमकी मत दे, मैं साले को 100 आदमी बुलाकर पिटवा दूंगी। मरीज- मैडम आप सलीखे से बात करो नर्सिंग ऑफिसर - तुम बाहर बैठो, वहां बैंच लगी है। नोट - इसके बाद मरीज ने पीएमओ प्रमिली मीना से फोन पर बात की। तब मरीज केदार को भर्ती कर लिया गया। लेकिन बाद करीब 1 घंटे बाद करीब 6 बजे उससे बेड खाली करा लिया। मरीज ने बताया कि भर्ती करने के बाद वह चाय पीने के लिए नीचे आ गया। वापस गया तो उसी मैडम ने कह दिया कि आपकी जगह दूसरा मरीज आ गया। अब बेड नहीं है। इस मामले की पीएमओ को शिकायत दी है। उधर, नर्सिंग ऑफिसर रचना सोनी का कहना है कि मरीज उससे गलत तरीके से बात कर रहा था। तब उसने भी ऐसा कह दिया होगा।