अलवर शहर के काला कुआं सैटेलाइट अस्पताल में सुरक्षा गार्ड को महिला मरीज के परिजनों ने पीटा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बीच बचाव करने आए अन्य कर्मचारियों से भी हाथापाई कर दी। मारपीट की घटना शुक्रवार शाम की है। अस्पताल प्रशासन ने रात को पुलिस को रिपोर्ट दी। मुकदमा दर्ज नहीं करने पर शनिवार सुबह अस्पताल का स्टाफ धरने पर बैठ गया। अस्पताल में पुलिस चोकी बनाने की मांग की। वहीं मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने पर अड़े हैं। नर्सिंग ऑफिसर कपिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम की घटना है। एक महिला की नार्मल डिलीवरी हुई थी। वह अस्पताल परिसर में ही बेंच पर आकर बैठी थी। अचानक उसका पति आकर महिला से गाली गलौज करने लगा। गार्ड ने उसे टोका कि अस्पताल में महिला से गाली गलौज मर करो। यहां सही नहीं है। इतना कहने पर युवक ने गार्ड से हाथापाई कर दी। कुछ ही देर बार युवक ने चार-पांच जनों को बुलाया। उसके बाद गार्ड व अन्य कर्मचारियों से मारपीट की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। नर्सिंग ऑफिसर कपिल शर्मा ने कहा कि दो जनेां के शरीर पर नाखून के निशान भी हैं। एक महिला सफाईकर्मी से भी हाथापाई की है। इस मामले में रात को पुलिस को शिकाय दी थी लेकिन मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया। यही नहीं शुक्रवार रात को किसी दूसरे मामले में अन्य मरीज के परिजनों ने भी बदसलूकी की है। कई बार पुलिस को बुलाने पर पुलिस से खींचतान पर उतर आते हैं। इस कारण अस्पताल परिसर में सुरक्षा की जरूरत है। यहां पुलिस चोकी बनाई जानी चाहिए। इस मांग को लेकर पूरा स्टाफ विरोध प्रदर्शन पर उतरा है। जिसके कारण अन्य मरीजों को भी परेशानी हो रही है। अस्पताल में मरीज परेशान अस्पताल में आए बोन कैंसर से पीड़ित मरीज मनोज कुमार ने कहा कि डेढ़ घंटे से लाइन में लगा हूं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। यहां किसी झगड़े के कारण स्टाफ काम नहीं कर रहा है। यहां कोई सुनवाई नहीं होती है। आए दिन परेशान होना पड़ता है। इस मामले में अरावली विहार थाना प्रभारी का कहना है कि सैटेलाइट अस्पताल में मारपीट की सूचना मिली थी। अब शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मारपीट करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।