अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ली पिचनौत में रविवार शाम एक पति ने चारपाई पर सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पति शाम करीब 6 बजे बकरी चराकर घर लौटा तो पत्नी चारपाई पर सो रही थी। आते ही उसने कुल्हाड़ी उठाई और गर्दन व हाथ पैर काट दिए। मौके पर उसकी मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बताया कि कालूराम मीणा रविवार शाम करीब 6 बजे बकरियां चराकर घर लौटा था। उस समय उसकी 48 वर्षीय पत्नी पुनी देवी गहरी नींद में सो रही थी। घर लौटते ही कालूराम (52) ने बिना किसी कारण या कहासुनी के पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और पुनी देवी की गर्दन और हाथों पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गर्दन पर गहरे घाव होने के बाद पुनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मालाखेड़ा थाना प्रभारी हरदयाल सिंह यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतका के भाई धनपाल मीणा (निवासी दुब्बी) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति कालूराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया की पड़ोसियों ने बताया कि कालूराम ने करीब 15 साल पहले अपने 5 साल के बच्चे का भी इसी तरह मर्डर कर दिया था लेकिन उस वक्त पुलिस कंप्लेन नहीं की गई थी। बतादें आरोपी कालूराम के घर में पति-पत्नि और एक 25 साल का अविवाहित बेटा रहता है। --- ये खबर भी पढ़ें पत्नी की हत्या कर शव के पास रातभर बैठा रहा:पति ने चाकू से गला रेता, खुद भी सुसाइड की कोशिश की जयपुर में पत्नी की हत्या कर पति रातभर शव के पास बैठा रहा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। जान बचाने लिए पत्नी ने भागने की कोशिश की। जिससे कमरे की दीवार व फर्श पर जगह-जगह खून फैल गया। (पूरी खबर पढ़ें)