अलवर शहर के प्रतिष्ठित जय कृष्ण क्लब के कार्यकारिणी चुनाव के नतीजों के बाद अब मंगलवार को सचिव का चुनाव होगा। हालांकि प्रोग्रेसिव ग्रुप के बहुमत हासिल करने के चलते सीनियर मेंबर राजेश गुप्ता का सचिव बनना लगभग तय माना जा रहा है। मंगलवार को केवल चुनावी प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी की जाएगी।अलवर के सचिव पद पर राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष पद के लिए रमन देवड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राकेश रावत, संयुक्त सचिव के लिए अभिषेक तनेजा व कोषाध्यक्ष के लिए केके खंडेलवाल ने नामांकन किया है। पांच पदों के लिए केवल एक-एक ही आवेदन आए हैं। इसलिए सब निर्विरोध चुन लिए गए। 8 मेंबर जीतकर आए, पर्याप्त बहुमत पास रविवार को कार्यकारिणी के 14 पदों के लिए वोटिंग हुई थी। इस बार दो ग्रुप मैदान में थे। परिणाम आए तो प्रोग्रेसिव ग्रुप के 8 सदस्यों ने जीत दर्ज की। बहुमत का आंकड़ा पक्ष में होने से रा राजेश गुप्ता का पहले ही सचिव बनना तय हो गया था। कार्यकारिणी में चुने गए यही 14 डेलिगेट मंगलवार को नए सचिव का चयन करेंगे। पूर्व में सचिव रह चुके बाबू झालानी के ग्रुप के चार मेंबर ही जीतकर आए थे। वरना सचिव पद के चुनाव के लिए कांटे की टक्कर हो सकती थी। झालानी ग्रुप के मेंबर कम आए। इस कारण परिणाम आने के बाद से ही आगे के चुनाव के प्रति उनकी रुचि कम हो गई थी। राकेश रावत और अभिषेक तनेजा को मिले सबसे ज्यादा वोट चुनाव में सबसे अधिक वोट राकेश रावत और अभिषेक तनेजा को मिले हैं। सहायक चुनाव प्रभारी देवेंद्र गुर्जर ने बताया कि इस बार क्लब के कुल 867 में से 677 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस बार कुल 78.08 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। वहीं, वर्ष 2023 के चुनाव में कुल 703 में से 586 सदस्यों ने वोट डाले थे और तब मतदान का प्रतिशत 83.35 रहा था। पहले से ही निर्विरोध निर्वाचन के आसार निर्वाचन अधिकारी अंबालाल मीणा ने बताया कि मंगलवार को सचिव सहित कई पदों के लिए पहले नामांकन दाखिल किए गए। पांचों पदों पर एक-एक ही आवेदन आए। इसलिए चुनाव निर्विरोध घोषित कर दिए गए। इस तरह क्लब के चुनाव सम्पन्न हो गए। चुनाव परिणाम आने के बाद जीतने वाले पदाधिकारियों को अभिनंदन किया गया।