अलवर शहर के शिवाजी पार्क टैंपो स्टैंड के पास भूमि विकास बैंक में चपरासी ने बैंककर्मी को लाठी-डंडे से पीटा। कर्मचारी के एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया। बैंक मैनेजर सहित अन्य कर्मचारी भी खौफ में आ गए। बैंक कर्मचारियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर आरोप लगाए कि वह आए दिन हंगामा करता है। कई बार मारपीट कर चुका है। हथियार होने की धमकी देता है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। घटना 11 मई की है। भूमि विकास बैंक में बैंकिंग सहायक लेख राज सैनी पुत्र रामनिवास निवासी तिजारा ने रिपोर्ट दी कि 11 मई को बैंक परिसर में साफ-सफाई का काम चल रहा था। कर्मचारियों की आपसी खींचतान के कारण दोपहर के समय अचानक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवा पुत्र मनोज कुमार ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। महिलाकर्मियों के सामने गाली-गलौज आरोपी ने महिला कर्मचारियों के सामने गाली गलौज की, जिसका लेखराज सैनी ने विरोध किया तो आरोपी शिवा ने सबसे पहले उस पर कुर्सी उठाकर फेंकी। कुछ देर बाद डंडा लेकर हमला कर दिया। जिससे हाथ-पैर व सिर पर चोट आई है। इस दौरान बैंक के सहायक छोटेलाल, अनिल, संदीप, सुशीला व शैलेश सहित कई कर्मचारियो ने बीच बचाव किया। वरना जान से मार देता। आए दिन करता है हंगामा बैंक के दूसरे कर्मचारियों ने कहा कि आए दिन हंगामा करता है। कर्मचारियों को धमकी देता रहता है। अवैध हथियार होने की बात कहता है। बैंक मैनेजर सहित पूरा स्टाफ को डर है। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में बैंक मैनेजर