अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वीरा गार्डन के पीछे रह रहे एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक की पत्नी 6 साल से मायके में रह रही है। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जांच करेगी। वैशाली लगर थाना पुलिस ने बताया- युवक ने गुरुवार रात को अपने घर के कमरे में सुसाइड कर लिया। जो बेलदारी का काम करता था। जिस समय युवक ने फंदा लगाया तब घर पर कोई नहीं था। तनाव में था युवक मृतक युवक की पत्नी 6 साल से पीहर में रह रही है। पारिवारिक झगड़े के कारण पत्नी के जाने के बाद युवक तनाव में रहने लगा था। अब उसने अचानक सुसाइड कर लिया।