अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के कटी घाटी स्थित मैरिज होम में काम करते समय एक युवक पर तार टूटकर गिर गया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय मैरिज गार्डन में मौजूद लोगों ने मोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना शुक्रवार रात 1 बजे की है। मालोखड़ा के बिजवाड़ नरूका निवासी घायल के चाचा राजेंद्र कुमार ने बताया कि मोहित इलेक्ट्रिशियन है। वह कटी घाटी के निकट मैरिज होम के काम करता था। रात करीब 1 बजे काम करते समय मैरिज होम के अंदर से जा रही 11 हजार वॉल्ट की बिजली की लाइन टूट गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वह करीब ढाई साल से इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा है।