अलवर में नाबालिग से रेप के मामले में 20 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर साथ ले गया था। इसके बाद वह उसे अलग-अलग जगह ले जाकर कई महीनों तक रेप करता रहा। बाद में उसे छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी बहन के साथ 17 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उसकी आरोपी युवक से जान-पहचान हुई थी। जो शादी का झांसा देकर घर से अपने साथ ले गया। पहले गोविंदगढ़ लेकर गया और फिर अलग-अलग स्थानों पर रखकर शादी का भरोसा दिलाते हुए रेप करता रहा। करीब एक महीने पहले आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और आरोपी को रविवार को अरेस्ट कर सोमवार को मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को जेल में भेज दिया है।