सहारनपुर में शुक्रवार शाम पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि 2 लापता हैं। 5 साल से यहां सुतली बम बनाए जा रहे हैं। जिस वक्त विस्फोट हुआ, 24 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें 20 सुरक्षित हैं। धमाका इतना तेज था कि शवों के चीथड़े उड़ गए। एक की बॉडी फैक्ट्री के अंदर मलबे में दबी मिली। जबकि दूसरे युवक की लाश फैक्ट्री से करीब 100 मीटर दूर खेत किनारे मिली। शव क्षत-विक्षत था। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। हाथ, दोनों पैर, अंतड़ियां, लोथड़े जगह-जगह बिखरे मिले। जिसने भी ये मंजर देखा, वह सिहर उठा। गांव के प्रधान के मुताबिक, हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। विस्फोट से 500 मीटर दूर गांव में लोगों के घरों की दीवारें हिल गईं। पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव के काम में जुटी है। जिस पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, वह करीब 10 बीघा जमीन में फैली है। यह मुख्यालय से करीब 54 किमी दूर गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव के बाहर है। SSP अभिनंदन ने 2 मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धमाके के बाद फैक्ट्री का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आग लग गई थी। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… ग्राफिक्स में देखिए हादसा कहां हुआ? हादसे से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…