अलवर शहर के एक थाना क्षेत्र में घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली 22 वर्षीय युवती 4 दिन बाद भी घर नहीं लौटी है। घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश में रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट देकर एक युवक पर आरोप लगाते हुए बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया। दोपहर को घर से निकली युवती नहीं लौटी पुलिस को दी रिपोर्ट में पिता ने बताया कि उनकी बेटी 26 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश की। इसके साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों से भी फोन पर संपर्क कर युवती के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। पिता ने अपनी रिपोर्ट में एक युवक पर बेटी को अपने साथ ले जाने का शक जताते हुए उसके मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। परिजनों ने पुलिस से युवती की तलाश कर उसे सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज किया है। और युवती की तलाश शुरू कर दी है।