अलवर जिले में दूसरे चरण में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान पूरा हो गया है। जिले में राजगढ़, प्रतापगढ़ और थानागाजी समेत कई जगह मतदाता छाता लेकर और रेनकोट पहनकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अपना वोट दिया। वहीं, बुजुर्ग मतदाताओं को उनके परिजन मतदान केंद्रों तक लेकर पहुंचे। 185 ग्राम पंचायतों में शाम 6 बजे तक वोटिंग के बाद मतगणना शुरू हो गई। अब देर रात रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अलवर में सुबह 10 तक कुल 17.41% मतदान हुआ है। जिनमें सबसे अधिक उमरैण पंचायत समिति में 19.80% और सबसे कम राजगढ़ में 12.68% वोटिंग हुई। अलवर में फाइनल वोटिंग 185 ग्राम पंचायतों में वोटिंग पूरी दूसरे चरण में जिले की 185 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। इससे पहले पहले चरण में 205 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुने जा चुके हैं। मतदान समाप्त होते ही शाम 6 बजे से मतगणना हुई। अलवर जिले में पहले चरण में 112 पंचायत समिति सदस्य, 19 जिला परिषद सदस्य और 205 ग्राम पंचायत सरपंच के चुनाव हो चुके हैं। वहीं दूसरे चरण में 109 पंचायत समिति सदस्य व 20 जिला परिषद सदस्य की वोटिंग हुई। शेष 185 ग्राम पंचायत में वोटिंग दूसरे चरण में हो रही है। पहले चरण में सुबह 4 बजे तक चली थी वोटों की गिनती बैलेट पेपर से वोटिंग के कारण वोटों की गिनती में ज्यादा समय लगता है। पहले चरण के सरपंच के चुनाव में कई जगहों पर सुबह 4 बजे तक वोटों की गिनती चली थी। इस कारण दूसरे चरण में सरपंच के चुनाव का परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। जहां वोटों की संख्या कम है वहां पर जल्दी परिणाम आ सकेंगे। अलवर में दूसरे चरण में किस पंचायत समिति में कितनी ग्राम पंचायत