अलवर के मिनी सचिवालय में आज जिले की सभी पंचायत समितियों के 11 प्रधान, पंचायत समितियों के 221 वार्ड सदस्य और 39 जिला पार्षद वार्ड का लॉटरी से आरक्षण तय किया गया। खास बात ये है कि जिले में 11 में से ओबीसी का एक ही प्रधान बनेगा। केवल रैणी ओबीसी ओपन रिजर्व हुई है। बाकी एससी 2, एसटी 2, 3 सीट अनारक्षित ओपन और 3 सीट अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुई हैं। राजगढ़ व थानागाजी में एसटी का प्रधान बनेगा। ये दोनों मीणा बाहुल्य क्षेत्र हैं। जिला प्रमुख की सीट पहले ही एसटी महिला रिजर्व हो चुकी है। सबसे पहले जिला परिषद के 39 वार्डों की लॉटरी निकाली गई। वार्ड 30, 34, 9, 1, 8, 14, 28, 3 एससी रिजर्व हुए, इनमें वार्ड 1, 28, 34 और 8 एससी महिला आरक्षित हुए। अलवर में एसटी ओपन वार्ड 20,19,12,16,11,21 आरक्षित हुए। इनमें 20,12,16 एसटी महिला आरक्षित हुए हैं। इस बार अलवर जिला परिषद में भी ओबीसी के लिए कुल 39 वार्ड में से केवल 5 वार्ड आरक्षित हुए हैं। जो ओबीसी के 27 प्रतिशत से कम आरक्षण माना जा रहा है। अलवर में जिला प्रमुख का पद भी एसटी महिला आरक्षित है इसलिए ये एसटी ओपन आरक्षित हुए 6 वार्ड बहुत खास हैं। इनमें से जिला प्रमुख बनने के ज्यादा अवसर हैं। अलवर जिले में कुल 221 पंचायत समितियों के वार्ड हैं। सबसे अधिक अनारक्षित महिला के 76 वार्ड सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में आने वाली पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण लॉटरी संबंधित उपखंड अधिकारी स्तर पर 24 सितंबर को निकाली जाएगी। अलवर जिले में 11 पंचायत समितियों में कहां किस वर्ग का बनेगा प्रधान अलवर जिला परिषद सदस्य के लिए लॉटरी, कुल 39 वार्ड उमरैण-25 पंचायत समिति वार्ड मालाखेड़ा-23 पंचायत समिति वार्ड थानागाजी-21 पंचायत समिति वार्ड राजगढ़-23 पंचायत समिति वार्ड गोविंदगढ़-15 पंचायत समिति वार्ड लक्ष्मणगढ़-17 पंचायत समिति वार्ड रामगढ़-17 पंचायत समिति वार्ड मुबारिकपुर-15 पंचायत समिति वार्ड रैणी-27 पंचायत समिति वार्ड कठूमर-23 पंचायत समिति वार्ड खेरली-सौंखर-15 पंचायत समिति वार्ड जिले की 11 पंचायत समिति: जानिए कहां कितने वार्ड अलवर में 104 नई ग्राम पंचायत बनाई गईं:सबसे अधिक 17 नई ग्राम पंचायत रामगढ़ में बनाई, अब कुल 309 सरपंच बनेंगे