अलवर में बुधवार सुबह बुजुर्ग पेंशनर मिनि सचिवालय के बाहर थानेदार से उलझ गए। सुबह 11 बजे पेंशनर चिकित्सा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मिनि सचिवालय के अंदर जाना चाहते थे। लेकिन अरावली विहार पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। पेंशनर्स ने चिकित्सा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पेंशनर्स ने कहा कि RGHS योजना के तहत उनको इलाज व दवाएं मिलना बंद हो गई है। यह चिकित्सा मंत्री की नाकामी है। राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा अलवर के मंत्री अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि यह योजना 2021 में लागू की। पेंशनर्स ने अपने वेतन से कटौती कराई थी। इस सरकार के समय पेंशनर्स की दवाएं व इलाज बंद कर दी हैं। हमने सरकार को वेतन पर आयकर दिया है। एक तरफ सरकार फ्री दवा व राशन देती है। लेकिन दूसरी तरफ पेंशनर के इलाज व दवा को बंद कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में आरजीएचएस योजना के तहत पेंशनर्स को इलाज दिया जाना चाहिए। पेंशनर्स मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देने आए हैं। पेंशनर दिलीप कुमार ने कहा कि पूर्व सरकार ने आरजीएचएस की योजना शुरू की। लेकिन मौजूदा सरकार में यह योजना अच्छे से नहीं चल रही है। आए दिन दवाएं बंद कर दी जाती हैं। इस योजना के तहत अब पूरी तरह इलाज बंद कर दिया है। जिसके लिए पेंशनर्स एकत्रित हुए हैं। सबकी एक ही मांग है कि दवा व इलाज चालू रहे।