अलवर शहर का रुद्राक्ष शर्मा अंडर 17 छात्र क्रिकेट वर्ग में नेशनल टूर्नामेंट में खेलता हुआ दिखेगा। नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान की टीम से रुद्राक्ष शर्मा (17) गुरुवार को तेलंगाना के लिए रवाना हो गया। अलवर के स्कीम 10 निवासी रुद्राक्ष चैलेंजर टूर्नामेंट से पहले वर्ष 2024 में जयपुर में प्रतापगढ़ जिले की टीम के खिलाफ दोहरा शतक लगा चुका है। इससे पहले भी रुद्राक्ष चार बार राज्यस्तरीय स्कूली टीम का हिस्सा रह चुका है। सीबीएसई क्रिकेट टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता रुद्राक्ष ने सीबीएसई क्रिकेट टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता है। वहीं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चैलेंजर टूर्नामेंट में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। हाल ही राज्यस्तरीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 19 से 22 अप्रैल तक चूरू जिले के लाछड़सर में हुआ। इसमें भी रुद्राक्ष का अच्छा प्रदर्शन रहा है। रुद्राक्ष 23 अप्रैल को तेलंगाना के महबूबनगर के लिए रवाना हो गया। वहां नेशनल अंडर 17 प्रतियोगिता होगी। रुद्राक्ष के पिता ने कहा- बेटा क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उम्मीद है भविष्य में आईपीएल में खेलता नजर आएगा।