राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा रविवार को अलवर जिले में दो पारियों में शांतिपूर्ण तरीके से हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 26,600 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 19,141 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 7,459 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पारियों में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा कराई गई। एडीएम सिटी एवं परीक्षा समन्वयक अम्बा लाल मीणा ने बताया- सुबह की पारी में 13,300 अभ्यर्थियों में से 9,617 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,683 अनुपस्थित रहे। इस पारी में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 72.31 प्रतिशत रही। शाम की पारी में भी 13,300 अभ्यर्थियों में से 9,524 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3,776 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पारी में उपस्थिति 71.61 प्रतिशत दर्ज की गई। इस तरह दोनों पारियों में परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस प्रशासन और सेंटर स्टाफ ने परिक्षार्थियों की अच्छे से चैकिंग कर अंदर प्रवेश दिया गया। हालांकी एग्जाम से छूटने के बाद शहर में जाम जैसे हालात भी नजर आए।