अलवर में लव मैरिज करने के बाद घर पहुंची युवती और उसके पति के साथ परिजनों ने मारपीट कर दी। हमले में घायल पत्नी को व्हीलचेयर पर बैठाकर पति एसपी ऑफिस पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई। घटना के बाद दंपती दहशत में है और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है। दरअसल, यूपी के गाजियाबाद निवासी जीतू(26) और अलवर के राजगढ़ निवासी प्रीति(26) ने 7 अप्रैल को गाजियाबाद में लव मैरिज कर ली। जिसके बाद प्रीति के परिवार वालों ने फोन कर उन्हें घर बुला लिया। शादी से नाखुश होने पर परिवार वालों ने बुधवार को घर पहुंचते ही युवक-युवती को पीट दिया। जिसमें युवती के पैर में चोट आई है। परिजन नहीं चाहते युवती किसी दूर के युवक से करे शादी अगले दिन गुरुवार दोपहर को युवक अपनी पत्नी को व्हील चेयर पर लेकर अलवर एसपी ऑफिस पहुंचा। दोनों ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि उसके परिजन नहीं चाहते कि उनकी बेटी किसी दूर के युवक से शादी करे। दंपती का कहना है कि दोनों ने एक दिन पहले ही गाजियाबाद में लव मैरिज की है। जब परिवार वालों को पता चला तो दोनों को राजगढ़ बुला लिया। उनको परिवार वालों ने कहा कि कोई बात नहीं एक बार घर आ जाओ। युवती के साथ पूरे परिवार के सदस्यों ने की पिटाई यहां आने पर युवती ने बताया कि उसे पूरे परिवार के सदस्यों ने पीटा है। उसकी हालत बिगड़ गई। उसके पेट में भी तकलीफ है। लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। घर पर आए जीतू को भी पीटकर भगा दिया। अब हम दोनों वापस घर से निकल कर एसपी के कार्यालय में पहुंचे हैं। ताकि उनकी जान की सुरक्षा हो सके। दोनों का कहना है कि शादी करने के बाद परिवार की ओर से ज्यादा परेशान किया गया है। जीतू का परिवार अब रहता है राजगढ़ अलवर में अपनी सुरक्षा को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची युवती ने कहा कि वह जीतू को अच्छे से जानती है। वह उसकी जाति से ही है, लेकिन परिवार वाले नहीं चाह रहे हैं कि वह उसके साथ रहे। युवती का कहना है कि जीतू का परिवार राजगढ़ में रहने लग गया। ये कई सालों से यहां रह रहे हैं। इसलिए दोनों की जान पहचान है।