अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। अलवर में भी छोटी-छोटी मात्रा में काफी मात्रा में नशा लिया जा रहा है। कई हॉट स्पॉट भी हमने चिह्नित किए हैं। पिछले पूरे साल में ड्रग्स सीजर की 38 कार्यवाही की गई थी। लेकिन साल अब तक 55 कार्यवाही हो चुकी हैं। आमजन हमें ड्रग्स के मामले में गोपनीय जानकारी 9629934822 मोबाइल नंबर पर दे सकते हैं। अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को यह जानकारी मीडिया को दी। एसपी ने बताया कि अलवर में अब तक 35 ग्राम स्मैक, 5 किलो गांजा, 4 किलो डोडा चूरा व 9 किलो डोडा पोस्त जब्त किया जा चुका है। यहां छोटी-छोटी मात्रा में काफी नशा बढ़ रहा है। अलवर के बहुत से युवा नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। काफी युवा नशे की लत में है। जो रोजाना नशा लेते हें। लेकिन हम नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने में लगे है। कुछ कार्यवाही मीडियम, कुछ स्मॉल हैं। हमारा लक्ष्य अलवर को नशे से मुक्त करना है। हॉट स्पॉट भी चिह्नित किए हुए हैं। लगातार ड्रग्स लेने वाले और सप्लाई करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन तक आने वाले ड्रग्स के सोर्स तक पहुंचकर कार्यवाही की जाएगी। ड्रग्स सप्लाई करने वालों की प्रॉपर्टी सीजर भी की जाएंगी। इस पर लगातार टीम काम कर रही हैं। युवाओं में नशा करने की लत बढ़ी है। इस चेन को रोकने के पूरे प्रयास हैं।