अलवर के मालाखेड़ा में शुक्रवार दोपहर सरकारी टीचर का पति ने दोस्तों के साथ किडनैप कर लिया। पुलिस ने साढ़े 3 घंटे बाद 55 किलोमीटर दूर से पति को पकड़कर महिला को छुड़वाया। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पत्नी के अलग रहने और पारिवारिक विवाद के कारण पति ने इस घटना को अंजाम दिया। मालाखेड़ा थाना प्रभारी हरदयाल यादव ने बताया- ढाकपुरी से जमापुरी के बीच दोपहर करीब 1 बजे यह घटना हुई। ढाकपुरी में ग्रेड थर्ड टीचर कावेरी मीणा स्कूल की छुट्टी के बाद कार से पास के स्कूल की दो टीचर के साथ अलवर जा रही थी। ढाकपुरी से निकलने के कुछ ही दूर कावेरी की कार के आगे उसके पति नवल ने कार लगा दी। अचानक 5 जने कार से उतरे। इसके बाद सरकारी टीचर कावेरी को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। कावेरी की साथी टीचर सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई। करीब 55 किलोमीटर दूर से पुलिस ने पति सहित आरोपियों को उसके गांव दुब्बी से पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 2 साल से पति से अलग रह रही महिला टीचर थाना प्रभारी हरदयाल यादव ने बताया- नवल कुमार गांव दुब्बी में रहता है। उसकी पत्नी 2 साल से अलग रहती है। नवल कुमार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। दोनों की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। कावेरी के पिता शिवराम ने अपने दामाद के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया है। …… यह खबर भी पढ़ें... शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप:खरीदारी करने बाजार गया था; बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश अलवर में बदमाशों ने शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप गुरुवार रात को कर लिया था। युवक खरीदारी के लिए बाजार गया था। इस दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की 2 गाड़ियों में आए बदमाशों ने बंदूक दिखाकर युवक को गाड़ी में डाला और फरार हो गए थे। युवक की किडनैपिंग की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। था (पूरी खबर पढ़ें) घर से बुजुर्ग महिला का किडनैप, लाखों की ज्वेलरी लूटी:आधी रात मुंह में कपड़ा ठूंसकर ले गए बदमाश, जंगल में पटककर भागे अलवर में बुजुर्ग महिला का किडनैप और लूट का मामला सामने आया था। 21 अप्रैल की आधी रात 1 बजे कार में आए बदमाशों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उसे जंगल में फेंककर फरार हो गए। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी 8 लाख रुपए की ज्वेलरी ले गए। घटना मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव की की थी। (पूरी खबर पढ़ें)