अलवर में ताला ठीक करने वाले दो युवक पूर्व सैनिक के घर से 5 तोला सोना और 10 हजार रुपए नगदी चोरी कर ले गए। दोनों लॉक ठीक करने के लिए घर आए थे। इस बीच मौका देखकर अलमारी से जेवर और नगदी चोरी कर ली। इसके बाद अगले दिन आने का कहकर भाग गए। घर की महिला सुंदरकांड करने बैठी, तब शक हुआ। अलमारी खोली तो चोरी का पता चला। मामला अरावली विहार थाना क्षेत्र का है। पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक को फोटो पुलिस को दिया है। पुलिस जांच में लगी है। औजार लाने के बहाने दूसरे चोर को घर लाया अलवर शहर के मोती नगर निवासी पूर्व सैनिक महेश पुत्र मुंशी राम ने पुलिस को बताया कि एक युवक फेरी लगाकर ताले ठीक करने की आवाज लगाकर गली में घूम रहा था। तब उनकी पत्नी सुनीता ने अलमारी के खराब लॉक को ठीक कराने के लिए उसे बुलाया। सरदार युवक ने अलमारी का लॉक देखा ओर बोला कि लॉक की पत्तियां खराब हैं। मैं कुछ औजार लेकर आता हूं। करीब एक घंटे बाद वह दूसरे युवक साथ आया। अगले दिन आने का कहकर भागे दोनों काफी देर तक अलमारी के ताले को ठीक करने में लगे रहे। मौका देखकर अलमारी को खोला और उसके अंदर से सोने का हार, सोने के दो कान के झाले, दो झुमकी, दो कुंडल, 2 सोने की चूड़ियां, 3 सोने की अंगूठी, एक नथ, एक टीका व 4 जोड़ी चांदी की पायजेब सहित 10 हजार रुपए चोरी कर लिया। इसके बाद बोले कि लॉक को ठीक करने के लिए तेल लगाया है। कल वापस आकर खोलेंगे और चले गए। सुंदरकांड से पहले चोरों की बातों पर हुआ शक महिला ने बताया कि युवकों ने अलमारी खोलने के लिए मना किया था। सुंदरकांड करने के लिए बैठते समय इस बात पर शक हुआ। अलमारी खोली तो चोरी का पता चला। दोनों में से एक युवक की फोटो है, जो पुलिस को दी है। अब पुलिस जांच में लगी है।