3 दिन उमस भरी गर्मी के बाद अलवर में सोमवार सुबह से घने बादल छाए हैं। धूप का असर नहीं होने से गर्मी कम है। लेकिन उमस है। बारिश की संभावना है। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी से जनजीवन बेहाल था। हालांकि अभी जेठ के महीने जैसी गर्मी नहीं पड़ी है। जिसके कारण आमजन को काफी राहत है। खासकर मई के महीने से अधिक अप्रेल के आखिरी दिनों में भीषण गर्मी पड़ी है। पिछले कई दिनों से जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। लेकिन उमस से आमजन पसीने में तरबतर रहा है। लेकिन इससे पहले बीच-बीच में हल्की बारिश व ओले गिरने से गर्मी से राहत मिली। मई के महीने में अभी गर्मी काफी कम है। लेकिन अप्रेल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। लेकिन मई के महीने में भीषण गर्मी की बजाय दो-तीन बार बारिश व ओले गिरे। जिसके कारण तेज गर्मी नहीं पड़ी है। बीच-बीच में मौसम बदलता रहा है। अब सोमवार सुबह से वापस घने बादल छाए हैं। बारिश होने की संभावना है। इस कारण गर्मी से भी रहात है। हल्की हवा भरी चल रही है। हालांकि आगामी दिनों में अब गर्मी तेज पड़ने की पूरी संभावना है।