अलवर में अक्टूबर के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। दिन में गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 15 और 16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान 15 अक्टूबर को ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर को आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 14 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दो दिन मौसम में बदलाव के संकेत मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। इस दिन गरज-चमक के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है। इस दिन गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। 17 अक्टूबर से फिर निकलेगी धूप मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 18 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 19 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। इन दिनों अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। किसानों के लिए मौसम का अलर्ट अहम अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में किसानों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखने और खेतों में कटी हुई फसल या खुले में रखी उपज को सुरक्षित रखने की तैयारी करने की जरूरत है।