नवंबर की शुरुआत से ठीक पहले अलवर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को सुबह कई घंटे तक हुई रिमझिम बारिश के बाद इलाके में ठंड का असर बढ़ गया है। लेकिन आज सुबह मौसम पूरी तरह खुल गया। सुबह से अच्छी धूप निल गई। शुक्रवार को तड़के करीब 4 बजे से ही हल्की बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है और सुबह-शाम में ठंड बढ़ गई है। इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और अच्छी धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात का मौसम भी बिल्कुल साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।