उदयपुर जिले की 4 पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। जिले में शाम 6 बजे तक 80.89 फीसदी वोटिंग औसत हुई है। पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत यह वोटिंग पूरी होने के बाद अब काउटिंग हो रही है। देर रात तक सभी पंचायतों के रिजल्ट आएंगे। उधर, खेरवाड़ा इलाके में एक बूथ के अंदर मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायत भी सामने आई। जिले की नयागांव, खेरवाड़ा, ऋषभदेव और कल्याणपुर पंचायत समिति की 117 ग्राम पंचायतों में शाम 6 बजे तक सभी जगह वोटिंग का आंकड़ा 80 फीसदी को पार कर गया है। शाम 6 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नयागांव में 82.91 प्रतिशत हुआ। यहां सुबह 10 बजे तक 20.42 प्रतिशत वोट पड़े थे। दोपहर 1 बजे तक मतदान 51.99 प्रतिशत और 3 बजे तक 68.41 प्रतिशत पहुंच गया था। शाम 6 बजे तक खेरवाड़ा में 81.21 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां सुबह 10 बजे तक 14.04 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 51.58 प्रतिशत और 3 बजे तक 67.44 प्रतिशत वोट पड़े थे। ऋषभदेव में 80.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां सुबह 10 बजे तक 13.95 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 53 प्रतिशत और 3 बजे तक 64.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। कल्याणपुर में सबसे कम 77.50 प्रतिशत वोट पड़े। यहां सुबह 10 बजे तक 13.94 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 53.12 प्रतिशत और 3 बजे तक 69.44 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले की कुल 117 ग्राम पंचायतों में लोग वोट जोश के साथ पहुंचे। उदयपुर में पंचायती राज चुनाव की इससे पहले 2 चरणों में वोटिंग हो चुकी हैं। तीसरे और आखिरी चरण में आज वोटिंग हुई है। अब तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान तस्वीरें देखे… चारों पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंचों के 967 पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इनपुट : सतवीर सिंह-नयागांव, प्रतीक्षा-बावलवाड़ा अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाए…