अलवर शहर के NEB थाना क्षेत्र की मेडिकल कॉलोनी में बहन के घर आई महिला को उसके ही पति ने इतना पीटा कि अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला ने किसी युवक के पेट को मसला था, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने उसके पति को भेज दिया था। वीडियो देखने के बाद पति ने अलवर पहुंचकर पत्नी की पिटाई कर दी। यह घटना गुरुवार रात 11 बजे की है। मेडिकल कॉलोनी में रह रही महिला बिरमा देवी ने बताया कि उसकी सगी बहन वीरवती अलावड़ा से आई थी। उसे छोटे-मोटे काम की तलाश थी। उसके घर पर लक्ष्मणगढ़ के बिचगांव से एक युवक खुशीराम आया था, जिसके पेट में तकलीफ थी। नाक, कान मुंह पर चोटें आई युवक का अस्पताल से भी एक्सरा कराया था, लेकिन ठीक नहीं हुआ। यहां उसकी बहन वीरवती ने कहा कि वह पेट मसल कर कुछ ठीक कर सकती है। उसने युवक खुशीराम का पेट मसला था। तब किसी ने वीडियो बना लिया। उसने वीडियो उसके पति श्रीचंद को भेज दिया। पति ने शक करते उसके बेटे सहित चार लोगों ने आकर वीरवती को बुरी तरह पीटा है। उसके नाक, कान मुंह पर चोटें आई हैं। रात 11 बजे मारपीट करने के बाद श्रीचंद व उसके साथ आए लोग वापस चले गए। गंभीर हालत में वीरवती को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसका यहीं पर इलाज जारी है। महिला के 6 बच्चे हैं महिला बिरमा देवी का कहना है कि वह नगर निगम में काम करती है। उसका पति भी शराब पीता है। यह मामला होने के बाद वह खुद बच्चों के साथ घर से बाहर है। इधर, उसकी बहन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पुलिस को रात को शिकायत कर दी थी। उसके बाद से पुलिस जांच कर रही है। घायल महिला के 6 बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।