जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने 9 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। सूर्यवंशी से पहले अभिषेक शर्मा भी 8 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और यश ठाकुर। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।