अलवर में बदमाशों ने शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप कर लिया। युवक खरीदारी के लिए बाजार गया था। इस दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की 2 गाड़ियों में आए बदमाशों ने बंदूक दिखाकर युवक को गाड़ी में डाला और फरार हो गए। युवक की किडनैपिंग की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं, पुलिस ने शहर के चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी को देख बदमाशों ने शहर से करीब 22KM दूर युवक को छोड़ दिया और फरार हो गए। घटना गोविंदगढ़ में शाम करीब 7 बजे रेलवे फाटक के पास हुई। 2 गाड़ियों में आए बदमाशों ने किया किडनैप थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया- शाम करीब 7.30 बजे सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक के पास से महेश (21) पुत्र गोरधन यादव का कुछ बदमाशों ने किडनैप कर लिया। युवक की किडनैपिंग से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने गोविंदगढ़-जालूकी हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। थानाधिकारी ने बताया- किडनैपिगं की सूचना मिलते ही मैं टीम के साथ मौके पर पहुंचा और लोगों से घटना की जानकारी ली। लोगों से बात करने पर पता चला कि यूपी नंब की 2 गाड़ियों में 6-7 बदमाश आए। बदमाशों ने महेश की कनपटी पर रिवॉल्वर रखा और उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। नाकाबंदी के बाद युवक को छोड़कर भागे बदमाश धर्म सिंह ने बताया- बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर के चारों तरफ नाकाबंदी की गई। बदमाश रात करीब 8 बजे महेश को गोविंदगढ़ से 22KM दूर धोलागढ़ के पास छोड़कर फरार हो गए। धोलागढ़ पुलिस ने महेश के मिलने की सूचना दी, जिसके बाद जाम खुल सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महेश के पिता गोरधन ने बताया- 24 अप्रैल को मेरे बेटे का लगन आना था। 26 अप्रैल को उसकी बारात आगरा स्थित ककरेटा कॉलोनी जानी थी। शादी से 3 दिन पहले बेटे की किडनैपिंग की खबर पता चलते ही उसकी मां की हालत खराब हो गई। ---- ये खबर भी पढ़ें- जयपुर में गर्भवती से छेड़छाड़ करने वाला निकला हथियार तस्कर:पाकिस्तान की वेबसाइट से AK-47 मंगवाने की थी तैयारी; स्पा सेंटर की आड़ में बदमाशों को देता पिस्टल जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने वाला अपराधी यहां फरारी काट रहा था। मध्यप्रदेश का आदतन अपराधी राहुल घुरैया उर्फ राज जयपुर में छिपकर रह रहा था। (पूरी खबर पढे़ं)