संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज के सान्निध्य में अंबेडकर सर्किल पर स्वच्छता कार्यक्रम के साथ ही बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं सर्किल पर दीपोत्सव भव्य आतिशबाजी के साथ आयोजित किया गया। बाबा साहब के सिद्धांतों और विचारों का अनुसरण करना चाहिए जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि इस अवसर पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब महान समाज सुधारक, शिक्षाविद्, कानूनविद्, और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त असमानता, छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को समर्पित कर दिया। डॉ. अम्बेडकर के विचारों का प्रमुख आधार समतामूलक, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज का निर्माण है। हम सभी को उनके सिद्धांतों और विचारों का अनुसरण करना चाहिए। इनकी रही मौजूदगी इस अवसर पर जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, प्रहलाद त्रिपाठी, कुलदीप शर्मा, गोपाल तेली, मंजू चेचाणी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, लादूलाल जाट, ललिता कंवर, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डीडवानिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवत सिंह खैराबाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश खोईवाल, नागेन्द्र सिंह, हीरालाल बोहरा, शिवप्रकाश चन्नाल, दयाराम दिव्य, पवन बैरवा, नंगजी राम रैगर, महेंद्र नायक, भरतसिंह राठौड़, मुकेश शर्मा देबू , ज्योति आशीर्वाद, नेहा नागर, सुमित्रा पोरवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंबेडकर जयंती समारोह में केबिनेट मंत्री लखावत होंगे शामिल डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.30 बजे अंबेडकर जयंती महोत्सव कार्यक्रम शहर के धानमण्डी स्थित आमली के बालाजी परिसर में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत (कैबिनेट मंत्री) के मुख्य आतिथ्य, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर एवं राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी के सानिध्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित होगा।