भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अलवर शहर में सैकड़ों ट्रैक्टर व बाइक के अलावा हजारों की संख्या में लोग पैदल पहुंचे हैं। खुदनपुरी मोड से लेकर शहर के बीच में स्थित अंबेडकर सर्किल तक बड़ी भीड़ शोभा यात्रा के रूप में पहुंची। युवक नीले रंग में रंग हुए नाचते गाते हुए आए। दोपहर बाद में कोतवाली के सामने शोभायात्रा में आए युवक की मॉडिफाइड बाइक जब्त करने पर पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई। एक-दो युवकों ने कोतवाली थाने में पत्थर फेंक दिए। दिन में अलग-अलग जगहों से 10 मॉडिफाइड बाइक जब्त की। महिलाएं भी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रही। अलवर के चारों तरफ के रास्ते जाम हो गए। जिसके कारण पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। चारों दिशाओं से डीजे व गाजे बाजे के साथ बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाते हुए लोग आए। उनके नारों की गूंज कई किलोमीटर दूर तक रही। खुदनपुरी से अलवर आने वाली शोभा यात्रा में बड़ी भीड़ रही। पुलिस के अनुसरा शाम करीब 4 बजे तक भीड़ रहेगी। जिसके कारण जेल चौराहे से आगे वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। दूसरी तरफ से भी अंबेडकर सर्किल की तरफ आमजन को आने से रोका गया है। शाम करीब साढ़े 4 बजे के बाद वाहन निकल सकेंगे। अलवर शहर में ट्रैफिक जाम, डायवर्ट भी अलवर शहर में अंबेडकर सर्किल से भगत सिंह सर्किल के बीच ट्रैफिक को सुबह 11 बजे ही रोक दिया गया। उसके बाद यहां से दोनों तरफ से वाहनों रूट डायवर्ट किया गया। कुछ वाहन स्कीम दो से होकर निकले रहे हैं। कुछ जेल चौराहे से ऐरोड्रम रोड होते हुए निकाले जा रहे हैं। दोनों तरफ पुलिस जाब्ता है। ताकि आमजन को परेशानी कम हो। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा सुबह-सुबह डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण करने पहुंचे। इस दौरान मौजूद लोगों ने बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए। जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के अंबेडकर सर्किल पर दीपदान किया गया जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे। दिन में अग्रसेन सर्किल से लेकर अंबेडकर सर्किल तक भारी भीड़ रहेगी। जिसके चलते ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है। आमजन को दोपहर 2 बजे अंबेडकर सर्किल से निकलने में परेशानी हो सकती है। जाम से बचने के लिए जेल चौराहे से कला कॉलेज की तरफ होते हुए बिजली घर चौराहे की तरफ से निकलना आसान रहेगा। दो दिन पहले ही सर्किल के चारों तरफ लाइटिंग कर दी गई। जयंती पर दौड़, गोष्ठियों सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। राजस्थान मेघवाल समाज संस्था, दलित शोषण मुक्ति मंच व जय भीम बुद्धिष्ट सोसाइटी की ओर से मोमबत्तियां व दीपक जलाए गए। डॉ. बीआर अंबेडकर विकास समिति तूलेड़ा की ओर से 4 किलोमीटर की मैराथन हुई। सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर जारी है। जय भीम बुद्धिष्ट सोसाइटी की ओर से सुबह 6 बजे जेल सर्किल से अंबेडकर सर्किल तक मैराथन व स्वास्थ्य दौड़ हुई। सुबह 11 बजे पंचशील बुद्ध विहार, सूर्य नगर मोड़ से शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे अंबेडकर छात्रावास में विचार गोष्ठी होगी। दोपहर 3 बजे सामुदायिक भवन अंबेडकर जनसभा होगी। अंबेडर जयंती पर शहर में कार्यक्रम के PHOTOS…