भास्कर न्यूज|बारां जिले में 2 साल पहले स्वीकृत हुए अमृत 2.0 का काम अब वापस शुरू होगा। इससे पहले किए गए टेंडर में शिकायत के बाद एक संवेदक कंपनी को जलदाय विभाग ने अयोग्य घोषित कर दिया था। संबंधित कंपनी ने इसके खिलाफ कोर्ट में अपील दायर कर दी थी। जिसके कारण यह प्रोजेक्ट अटका हुआ था। अब विभाग द्वारा सुनवाई पूरी होने के बाद वापस टेंडर प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जिला मुख्यालय समेत 5 बड़े कस्बों में पेयजल लाइन डाली जाएगी। टेंडर प्रक्रिया 2 साल तक अटकने से अब प्रोजेक्ट की लागत बढ़ने के आसार है। हालांकि अधिकारी एस्टीमेट कोस्ट में कोई बढ़ोतरी नहीं होने की बात कह रहे है। जलदाय विभाग सूत्रों के अनुसार साल 2024 में बारां, अटरू, मांगरोल, अंता व छबड़ा में अमृत 2.0 के तहत आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कुल 75 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई थी। इधर, बारां शहर में नहीं सुधर रहे पेयजल सप्लाई के हालात जिला मुख्यालय पर आमजन को स्वच्छ पेयजल सप्लाई के लिए 74 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी हालात नही सुधर रहे है। शहर में कई जगहों पर पाइप नालों में से गुजर रहे है। जिससे कई क्षेत्रों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। साथ ही कई टेल क्षेत्र में अब भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके कारण कई जगहों पर अब भी लोग निजी नलकूपों पर निर्भर है। इसके कारण लोगों को अब तक राहत नहीं मिल पा रही है। गंदे पानी की सप्लाई से लोगों के बीमार होने का अंदेशा भी बढ़ा हुआ है। अमृत 2.0 के तहत अब वापस टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। पूर्व में टेंडर होने के बाद उच्चस्तर से एक कंपनी को डिबार किया गया था। जिसके बाद मामला कोर्ट में चला गया था। अब वहां से निस्तारण होने के बाद काम की वापस प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - आलोक गुप्ता, एसई, जलदाय विभाग बारां सभी काम एक ही कंपनी दिए थे शिकायत के बाद डीबार कर दिया जिन क्षेत्रों में वर्तमान में पाइपलाइन नहीं डली है, वहां पर पाइपलाइन डालकर नए क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जोड़ना था, लेकिन टेंडर प्रक्रिया के बाद सभी काम एक ही कंपनी को दिए गए थे। जिसको बाद में उच्चस्तर पर शिकायत के बाद डिबार कर दिया गया था। डिबार करने के बाद संवेदक कंपनी कोर्ट में चली गई थी। जिससे यह प्रक्रिया अटकी रही। अब निस्तारण होने के बाद वापस इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत बारां, अंता, मांगरोल, छबड़ा और अटरू में पेयजल लाईन डाली जाएगी।