पाली | मारवाड़ जंक्शन के देवली ढाणी आऊवा में गुरुवार शाम 7 बजे रोड पार करती बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। महिला उछलकर सिर के बल गिरी। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला की सांसें थम गईं। जानकारी के अनुसार देवली ढाणी की रहने वाली कन्यादेवी (66) पत्नी मगाराम चौधरी गुरुवार शाम 7 बजे पैदल रोड पार कर रही थीं। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।