बाड़मेर | महात्मा गांधी दर्शन संस्थान के तत्वावधान में सर्किट हाउस में एक शाम गांधी के नाम काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विशेष गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भावना और गांधीवादी विचारों का प्रसार करना रहा। संस्थान के जिला संयोजक एडवोकेट अमित बोहरा ने बताया कि गोष्ठी के दौरान कई वरिष्ठ और युवा कवियों ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके सिद्धांतों और देशप्रेम पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम सुंदर जोशी रहे। जबकि अध्यक्षता गौतम चमन ने की। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में हरीश चंद्र सोलंकी, मेवाराम सोनी और मुकेश जैन ने शिरकत की।