कस्बे में स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक अनादरा में स्कूल स्तर बस्ता-गणवेश प्रतियोगिता हुई। बौद्धिक प्रमुख भरत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा अरुण से दशमी तक कक्षा स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले भैया-बहिनों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रेवा शंकर ने भैया-बहिनों से कहा कि वे पूरे मनोयोग से प्रतियोगिता में भाग लें। विद्या मंदिर के प्रचार-प्रसार प्रमुख सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि गणपतलाल चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनादरा और उकाराम समाजसेवी रहे। प्राथमिक प्रभारी भूराराम चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।