आनंदपाल सिंह सांवराद की 9 वी पुण्यतिथि पर होने वाले आगामी विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन ग्राम बांसा माताजी मंदिर परिसर में किया गया। यह शिविर 19 जुलाई 2026 को डीडवाना के अग्रसेन भवन में आयोजित किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर आनंदपाल सिंह सांवराद की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित हो रहा है। सोमवार को बांसा माताजी मंदिर में शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय आनंदपाल सिंह की पुत्री योगिता सिंह, आजाद सिंह, रणवीर सिंह बांसा, सुनील महर्षि (बांसा), धर्मेंद्र भार्गव (निमोद), गुमान सिंह (नुवा), भरत सिंह (सुदरासन), राहुल सिंह (मीठड़ी) और गजेंद्र सिंह (आनंदपुरा) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सके। इस दौरान रक्तदान को महादान बताते हुए कहा गया कि एक यूनिट रक्त किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। अमरसिंह बांसा ने जानकारी दी शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निमोद, बांसा, नुवा, सुदरासन, मीठड़ी, नावां और मकराना सहित आसपास के कई गांवों में भी रक्तदान शिविर के पोस्टरों का विमोचन किया गया। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस जनसेवा अभियान से जोड़ना है।