लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL-2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। LSG को आखिरी 18 बॉल पर 43 रन चाहिए थे और 7 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर नाबाद 54 रन की पारी खेलकर टीम को हारा हुआ मैच जिता दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। 182 रन का टारगेट लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया। मुकुल चौधरी ने छक्का लगाकर मैच टाई कराया। उसके बाद बाई का एक रन दौड़कर टीम को जीत दिलाई। यहां विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी का थ्रो नहीं लगा। मुकुल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मैच का स्कोरबोर्ड मुकुल-आवेश में 8वें विकेट की फिफ्टी पार्टनरशिप लखनऊ ने 125 रन पर आयुष बडोनी का विकेट गंवा दिया था। 128 के स्कोर पर मोहम्मद शमी 7वें विकेट के रूप में आउट हुए। ऐसे में मुकुल चौधरी ने मोर्चा संभाला और आवेश खान के साथ 8वें विकेट के लिए 24 बॉल पर नाबाद 54 रन की साझेदारी की। आयुष बडोनी ने मिडिल ओवर्स में फिफ्टी बनाई आयुष बडोनी नंबर-4 पर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बैटिंग करने आए थे। जब 42 रन के स्कोर पर 181 चेज कर रही लखनऊ के ओपनर्स पवेलियन लौट गए। यहां से आयुष और ऋषभ पंत की जोड़ी ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन ऋषभ पंत 73 रन के स्कोर पर आउट हो गए। ऐसे में आयुष ने मिडिल ओवर में फिफ्टी लगाकर टीम को रन चेज में बनाए रखा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स लखनऊ 5वें नंबर पर आई, कोलकाता नंबर-9 पर खिसकी इस जीत से लखनऊ के पास 4 अंक हो गए हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर आ गई है। वहीं, कोलकाता को अब तक पहली जीत नहीं मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर पहुंच गई है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट ऑप्शन- वैभव अरोरा। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट ऑप्शन- आयुष बडोनी।