राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंगोरा में व्याख्याता के पद स्वीकृत नहीं हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में थर्ड ग्रेड के भी चार अध्यापक कम हैं। इससे कक्षा एक से पांचवीं तक बच्चों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर सीबीईओ केशवरायपाटन के सामने अपनी बात रखी। स्कूल में शिक्षक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि जुलाई माह के अंदर शिक्षक नहीं लगाए गए तो अभिभावक बच्चों के साथ आंदोलन करेंगे। बच्चों की टीसी भी कटवा लेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में एक कमरा पास हुआ था। उसे भी तीन माह पहले न्यू भारत के तहत छोड़ रखा है। ग्राम पंचायत काम पूरा नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने सरकार से स्कूल का काम जल्द कराने की मांग की। ग्रामीणों में वार्ड पंच सुरेश सैनी, वार्ड पंच राजेश सेन, महेंद्र, हनुमान, भैरुलाल शामिल रहे। ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी ने कहा कि कमरे का काम 7 दिन में शुरू कर दिया जाएगा।