पाली| पांचेटिया में सोमवार को घांची समाज का वार्षिक समारोह होगा। समाज के प्रवक्ता मोहनलाल परिहार के अनुसार वार्षिक बैठक में समाज के समग्र विकास, गोशाला निर्माण और अन्य सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन और उसकी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होगी। अध्यक्ष घीसाराम पवार, सचिव भंवरलाल लाटेचा और कोषाध्यक्ष ओगड़ राम सोलंकी मौजूद रहेंगे।