बॉलीवुड एक्टर और सिंगर अपारशक्ति खुराना ने एक फाइव स्टार होटल में सिंगिंग की परफॉर्मेंस दी। खुराना गुजरात के एक बिजनेसमैन परिवार की शादी में शामिल होने रविवार को उदयपुर आए थे। उन्होंने रात को संगीत कार्यक्रम में अपने फेमस गीत कुडिए नी..', 'तेरी यारी', 'निक्की निक्की गल' और 'बल्ले नी बल्ले' गीत सुनाकर दर्शकों का दिल जीता। कार्यक्रम के बाद आज सुबह खुराना मुंबई के लिए रवाना हो गए। बता दें, अपराशक्ति खुराना बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के भाई हैं। जिन्होंने सिं​गिंग के अलावा दंगल, पत्नी-पत्नी और वो जैसी फिल्मों से अभिनय में अपनी पहचान बनाई है।