मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को गुजरात के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में बिजली गिरने, 60km प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और 15mm से ज्यादा बारिश होने की आशंका है। वहीं, उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में भारी बारिश और घने कोहरे के कारण श्रद्धालुओं की यात्रा चुनौतीपूर्ण हो गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मध्य प्रदेश में अब तक बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, जून में कम बारिश होने की वजह से अब भी राज्य में सामान्य से 13% कम बारिश दर्ज की गई है। हरियाणा में जुलाई के दौरान बारिश उम्मीद से काफी कम रही। पूरे राज्य में सामान्य से करीब 40mm यानी 27% कम बारिश रिकॉर्ड की गई। बिहार में अब भी सामान्य से 42% कम बारिश दर्ज की गई है। असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटे में दो और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। उत्तर प्रदेश के बलिया में सरयू नदी के कटाव से एक ही दिन में 9 मकान नदी में समा गए। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति मौसम से जुड़े अपडेट्स… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… दिल्ली में बढ़े इन्फ्लूएंजा के मरीज मानसून की बारिश और मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली-NCR में H1N1 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ गए हैं। AIIMS दिल्ली के मेडिसिन विभाग में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया मानसून के दौरान तापमान कम हो जाता है। तापमान में बदलाव के कारण इन्फ्लूएंजा वायरस ज्यादा फैल रहा है। मरीजों को गले में खराश, नाक बहना, सूखी खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं। देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…