डूंगरपुर| ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के तहत उद्यानिकी में निवेश बढ़ाने के लिए संभावित निवेशकों व उद्यमियों की पहचान कर सरकार के साथ एमओयू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों के निवेशकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें राज निवेश पोर्टल पर पंजीकरण कर निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। तैयार एमओयू की अंतिम सूची 4 मई तक विभाग को भेजी जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक उद्यान विकास कुमार चेचानी ने दी।