जैसलमेर | विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अब स्कूलों में वैध श्रेणी दिव्यांगता प्रमाण पत्र होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रमाण पत्र में दिव्यांगता का प्रकार और प्रतिशत स्पष्ट रूप से अंकित होना जरूरी होगा। संयुक्त शासन सचिव ने निर्देश जारी किए हैं। जैसलमेर | राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से सरकारी व निजी कॉलेज में प्रवेश के लिए आरयूएचएस सीयूईटी 2026 प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू हो चुके हैं। बीएससी नर्सिंग, बी व डी फार्मा, बीपीटी, बीएमएलएस, बीआरटीटी, बीएमआरआईटी कोर्सेज के लिए अभ्यर्थी 21 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अक्षय तृतीया पर्व कहां : जिलेभर में कब : सुबह से जैसलमेर| देशभर में 75 हजार रेल कार्मिकों को प्रमोशन के लिए भी अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) देना होगा। परीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर कराएगा। पश्चिम-मध्य रेलवे समेत 56 मंडल और करीब 5 प्रोडक्शन यूनिट के कार्मिक इसमें शामिल होंगे।