चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला परिसर में रविवार को सेवा भारती समिति की ओर से आयोजित किए जा रहे श्रीराम-जानकी पंचम सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता सेवा भारती समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. बृजवल्लभ शर्मा ने की। बैठक में सम्मेलन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने सहित आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न निर्णय िकए गए। बैठक में तय किया गया कि विवाह सम्मेलन में शामिल होने वाले इच्छुक जोड़ों के आवेदन 15 अक्टूबर तक पूर्ण दस्तावेजों के साथ स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र चौथ का बरवाड़ा में सामान्य चिकित्सालय के सामने स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर तथा सवाई माधोपुर मुख्यालय पर आस्था उपभोक्ता भंडार से प्राप्त किए जा सकेंगे।